Mayawati का कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज, दोनों पार्टियों को 'दोगली सोच' वाला बताया

मायावती ने प्रयागराज में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन को लेकर कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए उन्हें ‘‘दोगली सोच’’ वाले दल बताया।

उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी पार्टी सपा एवं कांग्रेस जैसे दलों के साथ अब किसी भी चुनाव में कोई गठबंधन नहीं करेगी।

बसपा सुप्रीमो ने ‘एक्‍स’ पर लिखा, ‘‘कल प्रयागराज में संविधान सम्मान समारोह करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे।....

.... संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहेब को उनके जीते-जी एवं उनके देहांत के बाद भी भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया।’’

उन्होंने बाबा साहेब के अभियान को गति देने वाले मान्यवर श्री कांशीराम का देहांत होने पर भी इसी कांग्रेस ने एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया।

बसपा प्रमुख ने कहा कि सपा व कांग्रेस आदि जैसी इन आरक्षण विरोधी पार्टियों के साथ अब किसी भी चुनाव में कोई गठबंधन करना क्या एससी, एसटी व ओबीसी के हित में उचित होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जातिगत जनगणना मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता आने से पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में राष्ट्रीय जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई थी।

जनरल नरवणे की Book पर संग्राम, Rahul Gandhi बोले- Army Chief पर भरोसा है

Chennai में H5N1 Bird Flu से हड़कंप, कौवों की मौत के बाद प्रशासन ने जारी की Advisory

Privacy से खेल नामंजूर! Supreme Court ने WhatsApp-Meta को लगाई जोरदार फटकार

Webstories.prabhasakshi.com Home