शाम के नाश्ते में बनाएं जायकेदार लहसुनी चाप

घर पर कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो आप आसानी से लहसुनी (लासूनी) चाप तैयार कर सकते हैं

सबसे पहले सोया चाप को स्टिक्स से निकालकर छोटे टुकड़ों में काटें और सुनहरा होने तक तल लें

एक बर्तन में गाढ़ा दही, ढेर सारा कटा लहसुन और मसाले मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें

तले हुए चाप को इस दही के मिश्रण में 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें

चाप को और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए, मैरिनेशन वाले दही में थोड़ा भुना हुआ बेसन मिला दें, इससे मसाला चाप पर अच्छी तरह चिपक जाएगा

अब पैन में मक्खन गरम करें, उसमें थोड़ा और लहसुन भूनें और मैरिनेटेड चाप को 5-7 मिनट तक पकाएं

डिश को ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए आप अंत में इसमें दो चम्मच ताजी क्रीम भी मिला सकते हैं

तैयार लहसुनी चाप को चाट मसाला और हरे धनिये से सजाकर रुमाली रोटी या नान के साथ परोसें

जब घर पर बनानी हो हलवाई जैसी मटर पनीर टिक्की, तो ट्राई करें यह तरीका

ये 2 Minute Cleaning Hacks आपकी चांदी को बना देंगे बिलकुल नया

मेहमानों के लिए बनाना है कुछ खास? ट्राई करें यह लाजवाब पनीर कबाब

Webstories.prabhasakshi.com Home