घर पर बनाएं लाजवाब अफगानी मंतू

2 कप मैदा, थोड़ा नमक और पानी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए रख दें

आधा किलो कीमे (मटन या चिकन) में 3 बारीक कटे प्याज, नमक, काली मिर्च और पिसा हुआ धनिया मिलाएं

आटे की छोटी-छोटी लोइयां लेकर उन्हें बहुत पतला बेल लें या चौकोर शेप में काट लें

हर शीट के बीच में कीमे का मिश्रण रखें और किनारों को आपस में जोड़कर मंतू का पारंपरिक आकार दें

स्टीमर की ट्रे पर तेल लगाएं और मंतू को 30 से 40 मिनट तक भाप में पकाएं

गाढ़े दही में कद्दूकस किया हुआ लहसुन और नमक मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें

एक पैन में तेल गरम करके उसमें टमाटर का पेस्ट और भीगी हुई चना दाल डालकर भूनें

प्लेट में पहले दही की परत फैलाएं, फिर ऊपर से पके हुए मंतू रखें

ऊपर से फिर से दही, दाल का तड़का और सूखी पुदीने की पत्तियां छिड़क कर गरमा-गरम परोसें

बचे हुए चावल से घर पर ऐसे तैयार करें Chocolate Kulfi

टिफिन की टेंशन खत्म, अब मिनटों में बनाएं रागी के चॉकलेटी पैनकेक

Partner की नजरों में घट रही है आपकी Value? ये टिप्स बढ़ाएंगे आपका Self-Worth

Webstories.prabhasakshi.com Home