बिना तेल-मसाले के बनाएं खीरे का चटपटा अचार

सिरके वाले खीरे न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि इन्हें घर पर बनाना भी बेहद आसान है

सबसे पहले खीरे को धोकर पतले गोल टुकड़ों में काट लें

अब एक कांच की बरनी या डिब्बा लें और उसमें आधा कप पानी और आधा कप सफेद सिरका डाल दें

इसमें एक चम्मच चीनी और थोड़ा सा नमक डालकर तब तक घोलें जब तक वे पूरी तरह मिल न जाएं

अगर आपको तीखा पसंद है, तो इसमें थोड़ी सी काली मिर्च या कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं

अब कटे हुए खीरों को इस पानी में डाल दें और ध्यान रखें कि खीरे पूरी तरह डूब गए हों

डिब्बे का ढक्कन बंद करें और इसे 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि खीरे ठंडे और कुरकुरे हो जाएं

बस आपका झटपट अचार तैयार है जिसे आप बर्गर, सैंडविच या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं

इसे आप फ्रिज में रखकर एक हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकते हैं

बचे हुए चावल से घर पर ऐसे तैयार करें Chocolate Kulfi

टिफिन की टेंशन खत्म, अब मिनटों में बनाएं रागी के चॉकलेटी पैनकेक

Partner की नजरों में घट रही है आपकी Value? ये टिप्स बढ़ाएंगे आपका Self-Worth

Webstories.prabhasakshi.com Home