Keshav Prasad Maurya बोले - उपचुनाव वाली राज्य की सभी नौ विधानसभा सीट पर राजग की जीत होगी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले माह होने जा रहे उपचुनाव में फूलपुर सहित सभी नौ सीट पर राजग के उम्मीदवारों की जीत होगी।

मौर्य ने संवाददाताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन टूट चुका है। लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल बना था, उसकी हवा निकल गई है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हरियाणा में भाजपा की जीत के साथ पार्टी का विजय रथ आगे बढ़ चुका है और यह विजय 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 के बहुमत को दोहराने की मजबूत नींव बनेगा।’’

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो या विपक्षी दलों का गठबंधन (इंडिया) हो, कांग्रेस मुक्त भारत देश और सपा-बसपा मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने को जनता ठान चुकी है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों (सपा और कांग्रेस) दलों ने लोकसभा चुनाव में झूठ और फरेब का सहारा लेकर चुनाव लड़ा, इसलिए लोकसभा चुनाव में इन्हें क्षणिक सफलता मिल गई है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता ने उम्मीद जताई कि इस उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में इनका सूपड़ा साफ होगा और कमल खिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दीपक पटेल का नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद मौर्य ने कहा कि सपा की साइकिल का प्रस्थान सैफई के लिए हो चुका है।

NDA के घोषणापत्र के मुख्य वादे

Bihar के मुजफ्फरपुर में गरजे PM Modi

Prashant Kishor की दो राज्यों में मतदाता पंजीकरण पर विवाद

Webstories.prabhasakshi.com Home