जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्लाह सेकंड खुद गाड़ी चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जॉर्डन म्यूजियम तक ले गए
यह सिर्फ एक सफर नहीं था, यह था भारत को दिया गया सम्मान
क्राउन प्रिंस अल हुसैन पैगंबर मोहम्मद के 42वीं पीढ़ी के प्रत्यक्ष वंशज हैं
ऐसे व्यक्ति का खुद पीएम मोदी के साथ बैठकर ड्राइव करना यह दिखाता है कि भारत की सॉफ्ट पावर आज किस ऊंचाई पर पहुंच चुकी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जॉर्डन म्यूजियम दौरा उनके व्यस्त कार्यक्रम का अहम हिस्सा था
जॉर्डन पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया जॉर्डन बिजनेस फोरम को संबोधित किया
इस दौरे में भारत और जॉर्डन के बीच कई अहम समझौते हुए, जिनमें आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देने का मकसद साफ था