आजकल लोग केवल ब्रश ही नहीं, बल्कि सांसों की ताजगी के लिए माउथवॉश का भी उपयोग करते हैं
टीवी विज्ञापनों में कहा जाता है कि माउथवॉश 99% कीटाणुओं को खत्म कर मुंह को फ्रेश रखता है
रोजाना माउथवॉश करना सुरक्षित तो है, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का माउथवॉश चुन रहे हैं
बहुत ज्यादा स्ट्रॉन्ग माउथवॉश इस्तेमाल करने से मुंह के अच्छे बैक्टीरिया भी खत्म हो सकते हैं
मुंह के ये अच्छे बैक्टीरिया शरीर में 'नाइट्रिक ऑक्साइड' बनाने में मदद करते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी है
अच्छे बैक्टीरिया की कमी से शरीर का ब्लड प्रेशर भी प्रभावित हो सकता है
रोजाना इस्तेमाल के लिए अल्कोहल-फ्री और फ्लोराइड वाले माउथवॉश सबसे सुरक्षित माने जाते हैं
याद रखें कि माउथवॉश ब्रश और फ्लॉस करने का विकल्प नहीं है, बल्कि यह उनकी मदद के लिए इस्तेमाल किया जाता है