IPL में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। इन दिनों इस लीग का 18वां सीजन खेला जा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने रविवार को आईपीएल के 53वें मुकाबले में केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी।
रियान पराग ने 45 गेंदों में 95 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए।
रियान आईपीएल के इतिहास में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
रियान के आईपीएल में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
वहीं रियान से पहले क्रिस गेल आईपीएल 2012 में राहुल शर्मा के ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ चुके थे।
राहुल तेवतिया
राहुल तेवतिया ने आईपीएल 2020 में शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में लगातार 5 छक्के अपने नाम किए थे।
रविंद्र जडेजा ने 2021 में हर्षल पटेल के खिलाफ ये कारनामा किया था।
रिंकू सिंह ने 2023 में जीटी के खिलाफ लगातार 5 छक्के जड़े थे। उस दौरान गेंदबाजी यश दयाल कर रहे थे।