IPL 2026 में अब तक इन कप्तानों पर लग चुका है भारी जुर्माना

आईपीएल 2026 में अभी तक 21 मैच खेले जा चुके हैं। जहां पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर राजस्थान रॉयल्स बनी हुई हैं जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे निचले पायदान पर है। 

आईपीएल 2026 का एक नियम टीम के कप्तानों पर भारी पड़ रहा है। अबतक पांच कप्तान इसकी चपेट में आ चुके हैं। सभी कप्तानों पर कुल मिलाकर 84 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। 

आईपीएल के पांच कप्तानों पर स्लो ओवर रेट के कारण से जुर्माना लगा है। इसमें सबसे आगे श्रेयस अय्यर हैं, जिन्होंने दो बार ये गलती की। अय्यर पर अब तक 36 लाख का जुर्माना लगा है। इस खिलाड़ी की अगुवाई में पंजाब ने जीटी और सीएसके के खिलाफ स्लो ओवर्स फेंके। 

दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। जिन पर भी स्लो ओवर रेट की पेनल्टी लगी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी टीम ने स्लो ओवर्स फेंके थे। 

तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं। जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्लो ओवर फेंके थे। 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। उन पर आरसीबी के खिलाफ मैच में 12 लाख का जुर्माना लगा था। 

वहीं आईपीएल 2026 की अभी तक की सबसे फिसड्डी टीम केकेआर के कप्तान अजिंक्य राहणे भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। उन पर सीएसके के खिलाफ मुकाबले में 12 लाख का जुर्माना लग चुका है। 

IPL में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से इन खिलाड़ियों पर मंडरा रहा खतरा

IPL 2026 में खेले गए अब तक 16 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Webstories.prabhasakshi.com Home