अंजिक्य रहाणे
आईपीएल 2026 के सभी 10 कप्तानों में से सबसे ज्यादा रन केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे के नाम हैं। उन्होंने अब तक 198 मैचों में 5032 रन बनाए हैं।
दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं। जिन्होंने 118 मैचों में 3866 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। जिनके नाम 133 मैचों में 3731 रन बनाए हैं।
चौथे नंबर पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत हैं जिन्होंने 125 मैचों में 3553 रन बनाए हैं।
वहीं इस लिस्ट में पांचवां नंबर इशान किशन का है। जिनके नाम 119 मैचों में 2998 रन हैं। इशान पैट कमिंस की जगह SRH का नेतृत्व करेंगे।
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने 152 मैचों में 2749 रन बनाए हैं और 78 विकेट भी लिए हैं।
7वें नंबर पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं जिन्होंने 71 मैचों में 2502 रन बनाए हैं।
दिल्ली कैपिट्ल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। उनके नाम अभी तक 162 मैचों में 1916 रन हैं।
लिस्ट में 84 मैचों में 1566 रन के साथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का नाम है।
जबकि 10वें नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं जिनके नाम अभी तक 42 मैचों में 1111 रन हैं।