IPL 2025: MI के खिलाफ विराट कोहली का प्रदर्शन, देखें आंकड़े

आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी की भिड़ंत होगी। ये मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

हालांकि, मैच के दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी। 

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ अक्सर विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलता है। उन्होंने 34 पारियों में 913 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 127.33 और औसत 30.43 का रहा है। 


कोहली ने मुंबई के खिलाफ पांच अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 92* उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। अब कोहली एक बार मुंबई के खिलाफ बल्ले से आग उगलना चाहेंगे। 

विराट कोहली के MI के खिलाफ आंकड़े

पारी-34, रन-913

सर्वोच्च स्कोर-92*, औसत- 30.43 

स्ट्राइक रेट- 127.33, अर्धशतक-5

इसके अलावा आईपीएल 2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन अब तक औसत ही रहा है। 

जहां कोहली ने अभी तक केकेआर के खिलाफ 59 रन, सीएसके के खिलाफ 31 रन और गुजरात टाइटंस के खिलाफ 7 रन बनाए हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान

IPL 2026 में अब तक इन कप्तानों पर लग चुका है भारी जुर्माना

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से इन खिलाड़ियों पर मंडरा रहा खतरा

Webstories.prabhasakshi.com Home