आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। मेगा नीलामी की जगह और तारीख लगभग फाइनल है। लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कहा जा रहा है कि, आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सउदी अरब के रियाद शहर में हो सकता है। 2024 में ऑक्शन दुबई में आयोजित हुआ था।
मेगा ऑक्शन इस बार नवंबर में होगा। इसकी तारीख भी लगभग तय है। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को हो सकता है।
मेगा ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे पंजाब किंग्स के पास होगा। उसने रिटेंशन में महज 9.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उसके पास अभी 110.5 करोड़ रुपये बचे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पर्स में भी काफी पैसा है। उसने 37 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और 83 करोड़ रुपये अभी भी उपलब्ध हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी 73 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। उसने 47 करोड़ रुपये रिटेंसन में खर्च किए हैं। दिल्ली ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है।
मुंबई इंडियंस के पास महज 45 करोड़ रुपये हैं। उसने 75 करोड़ रुपये रिटेंसन पर खर्च कर दिए हैं।