अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया।
दरअसल, गिल आईपीएल के इतिहास में किसी भी स्टेडियम में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।
शुभमन गिल ने इस मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है।
सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े स्टेडियम में ये कमाल करने में 31 पारियां ली थी। जबकि शुभमन गिल ने ये कारनामा महज 20 पारियों में ही कर दिया।
वहीं आईपीएल के एक वेन्यू पर सबसे तेज 1000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। यूनिवर्स बॉस ने ये कारनामा बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में महज 19 पारियों में किया था।
इसके बाद इस लिस्ट में गिल के बाद तीसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है जिन्होंने हैदराबाद में ये कारनामा 22 पारियों में किया।
चौथे नंबर पर शॉन मार्श है जिन्होंने मोहाली में 26वीं पारी में ये कारनामा अपने नाम किया था।
जबकि 31 पारियों के साथ सूर्यकुमार यादव पांचवें नंबर पर हैं।