IPL 2025: यहां देखें सभी 10 टीमों के कप्तान, 9 देसी तो 1 विदेशी

1.ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे। गायकवाड़ ने CSK की तरफ से 2019 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्हें पिछले सीजन में में कप्तान नियुक्त किया गया। 

2.हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वह 2015-2021 तक MI के साथ रहे। उसके बाद वह 2022 में गुजरात टाइंटस में चले गये जहां उनकी कप्तानी में GT विजेता बनी। इसके बाद पिछले साल ही वह MI के साथ फिर जुड़े। 

3.पैट कमिंस

पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभालेंगे। वह पिछले साल 2024 में SRH से जुड़े थे। 

4.अजिंक्य रहाणे

आईपीएल 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे केकेआर के कप्तान होंगे। केकेआर में रहाणे का ये दूसरा कार्यकाल है। उन्होंने इससे पहले 2022 में केकेआर के लिए सात मैच खेले ते। 

5.संजू सैमसन

आईपीएल 2025 में संजू सैमसन एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। वह 2021 से रॉयल्स के कप्तान हैं। 


6.रजत पाटीदार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तान रजत पाटीदार के कंधों पर होगी। रजत आरसीबी से 2022 में जुड़े थे। 

7. श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2024 में केकेआर टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही चैंपियन बनी थी। जिसके बाद इस सीजन में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के कप्तान नियुक्त हुए हैं। 

8. शुभमन गिल

आईपीएल 2025 में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। वह 2022 में GT से जुड़े थे जबकि पिछले साल 2024 में गुजरात ने शुभमन गिल को अपना कप्तान बनाया। 

9. ऋषभ पंत

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत इस बार लखनऊ सुपर किंग्स की कप्तानी निभाते हुए दिखेंगे। पंत इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की बागडोर संभाल रहे थे लेकिन इस साल LSG ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया। 

10- अक्षर पटेल

2019 से दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा रहे अक्षर पटेल को इस बार आईपीएल 2025 में फ्रेंचाइजी ने कप्तान नियुक्त किया है। 

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ जीत में ये खिलाड़ी बने सिकंदरpic-@BCCI

Happy Birthday Surya kumar Yadav: 35 बरस के हुए सूर्या, जानें ये 5 लाजवाब रिकॉर्ड

IND vs PAK: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान में से किसका पलड़ा भारी?

Webstories.prabhasakshi.com Home