IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में 5 ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 7 या इससे ज्यादा टीमों का भ्रमण किया है। एक विदेशी खिलाड़ी के नाम तो महारिकॉर्ड दर्ज है, जो 9 टीमों के लिए कम से कम एक आईपीएल मैच खेला है। 

एरोन फिंच रिटायर हो चुके हैं। लेकिन एक या दो नहीं, बल्कि 9 टीमों के लिए आईपीएल में खेले हैं जो कि एक रिकॉर्ड उनके बराबर है। फिंच ने गुजरात लायंस, पुणे वॉरियर्स इंडिया, SRH,RCB, पंजाब किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, KKR, MI और राजस्थान रॉयल्स के लिए कम से कम एक मैच खेला है। 

जयदेव उनाकद भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो 8 टीमों के लिए आईपीएल खेले हैं और अभी भी खेल रहे हैं। उनादकट लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। वह अब तक SRH, दिल्ली डेयरडेविल्स, KKR, MI, RCB, राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स,LSG और RR के लिए खेले हैं। 

ईशांत शर्मा भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा टीमों का भ्रमण किया है। भारत के इस पेसर ने गुजरात टाइटंस के अलावा डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और राइजिंग जाएंट्स के लिए भी खेले हैं। 

मनीष पांडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वे अब तक सात टीमों के लिए आईपीएल में खेले हैं। केकेआर का हिस्सा वे अभी हैं, जबकि आरसीबी, पुणे वॉरियर्स इंडिया, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए भी आईपीएल खेले हैं। 

शार्दुल ठाकुर भी खूब आईपीएल में इधर से उधर नजर आए हैं। वे अब तक सात टीमों के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, केकेआर, लखनऊ सुपर जाएंट्स और किंग्स पंजाब का भी हिस्सा मुंबई इंडियंस से पहले रहे हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान

IPL 2026 में अब तक इन कप्तानों पर लग चुका है भारी जुर्माना

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से इन खिलाड़ियों पर मंडरा रहा खतरा

Webstories.prabhasakshi.com Home