IND vs ENG: रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को पछाड़ा, क्रिस गेल से भी निकले आगे

कटक में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने दो बड़े काम किए हैं।

रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए हैं। राहुल के 344 वनडे मैचों में 10,889 रन हैं।

पहले रोहित के 267 मैचों में 10,868 रन थे। वह 22 रन पीछे थे। कटक में रोहित ने इतने रन बना लिए और राहुल को पछाड़ दिया है। 

रोहित ने पारी की शुरुआत में दो शानदार छक्के मारे। इसी के साथ वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गेल से आगे निकल गए हैं। 

क्रिस गेल के नाम वनडे में 331 छक्के हैं। रोहित इससे आगे निकल गए हैं।

रोहित इस मैच में अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। उन्होंने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गस एटकिंसन पर छ्क्का लगाया।

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने साकिब महमूद की गेंद पर एक और बेहतरीन छक्का जड़ दिया। 

Asia Cup 2025: जसप्रीत बुमराह को एक टी20 में सबसे ज्यादा Six लगाने वाले बल्लेबाज

World Athletics Championship: फाइनल में भिडे़ंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

Webstories.prabhasakshi.com Home