सर्दियों के मौसम में सभी का मन तीखा और चटपटा खाने का करता है
अगर आप रोज़ की चटनी से बोर हो गए हैं, तो राजस्थान की लहसुन और मूंगफली की चटनी ट्राई करें
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके मूंगफली, लहसुन और साबुत लाल मिर्च को अच्छे से भून लें
जब भुनी हुई चीजें ठंडी हो जाएं, तो उन्हें एक मिक्सर जार में डाल दें
पीसते समय इसमें स्वाद के अनुसार चीनी, नमक और थोड़ी देगी मिर्च भी मिलाएं
चटनी पिस जाने के बाद, तेल और राई का तड़का लगाकर इसमें डाल दें
तैयार चटनी को आप कांच के जार में भरकर एक महीने तक स्टोर कर सकते हैं