जिस तरह हम शरीर का चेकअप कराते हैं, उसी तरह फोन को हैकर्स से बचाने के लिए 'डिजिटल हेल्थ चेकअप' करना बहुत जरूरी है
सबसे पहले haveibeenpwned.com पर जाकर चेक करें कि आपकी ईमेल आईडी कहीं लीक तो नहीं हुई है; अगर हां, तो तुरंत पासवर्ड बदलें
अपने आधार कार्ड का बायोमेट्रिक डेटा लॉक करके रखें, ताकि कोई आपकी उंगलियों के निशान या आंखों की पुतली का गलत इस्तेमाल न कर सके
व्हाट्सएप की सुरक्षा के लिए 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' ऑन करें और अनजान डिवाइस से लिंक होने पर उसे तुरंत हटा दें
sancharsaathi.gov.in पोर्टल पर जाकर यह जरूर चेक करें कि आपके नाम पर कितनी सिम चल रही हैं, और अनजान नंबरों को बंद करवाएं
फोन की सेटिंग्स में जाकर 'Unknown Sources' को बंद कर दें, ताकि कोई खतरनाक फाइल आपके फोन में अपने आप इंस्टॉल न हो सके
अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज का जवाब न दें और उन्हें तुरंत रिपोर्ट या ब्लॉक कर दें ताकि आपका बैंक बैलेंस सुरक्षित रहे