Hockey Asia Cup 2025: इस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता है खिताब, जानें भारत का हाल 

हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। 

वहीं आखिरी बार ये टूर्नामेंट 2022 में खेला गया था जहां फाइनल में मलेशिया को हराकर साउथ कोरिया की टीम चैंपियन बनी थी।

हमारी इस खास रिपोर्ट में देखें अब तक किस टीम ने सबसे ज्यादा बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है। 

सबसे ज्यादा बार कोरिया के नाम खिताब

सबसे ज्यादा बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीतने का रिकॉर्ड साउथ कोरिया के नाम है। साउथ कोरिया ने अब तक पांच बार हॉकी एशिया कप का खिताब जीता है। 

कोरिया की टीम ने सबसे पहली बार 1994 में इस खिताब पर कब्जा किया था। उस दौरान उसने फाइनल में भारत को हराया था। इसके अलावा कोरिया ने 1999, 2009, 2013 और 2022 में भी खिताब जीता।

भारत ने तीन बार जीता

भारत ने हॉकी एशिया कप का खिताब 3 बार अपने नाम किया है। भारत ने पहली बार 2003 में जीता था। उस दौरान भारत ने कोरिया को 4-2 से हराया था। 

इसके अलावा भारत ने 2007 में साउथ कोरिया को 7-2 से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया था। 2017 में टीम इंडिया ने तीसरी बार खिताब जीता। 

पाकिस्तान ने भी 3 बार जीता

पाकिस्तान की बात करें तो उनकी टीम 1982, 1985 और 1989 में हॉकी एशिया कप का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। 

क्रिकेट से बढ़कर कुछ प्यारा नहीं, शादी टूटने के बाद पहली बार बोलीं स्मृति मंधाना

रांची में मैच जिताऊ पारी के बाद Virat Kohli ने साफ किया अपना वनडे फ्यूचर

वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर, शतरंज की दुनिया में क्यों बदल रहा है खेल?

Webstories.prabhasakshi.com Home