IPL में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। जिसके एक फेज के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। वहीं आईपीएल में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने बल्ले से कमाल दिखाया है। 

विदेशी खिलाड़ी हों या फिर भारतीय खिलाड़ी सबने अपनी पारियों के जरिए खूब प्रभावित किया और उनकी पारियों की वजह से उन्हें याद किया जाता है। 

अभिषेक शर्मा

आईपीएल के पिछले 18 सीजन में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है। उन्होंने 12 अप्रैल 2025 में पंजाब के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन की पारी खेली। 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा का नाम ही है। उन्होंने 24 सितंबर 2020 को आरसीबी के खिलाफ 69 गेंदों पर नाबाद 132 रन की पारी खेली थी। 

शुभमन गिल

तीसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं। जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात के लिए 60 गेंदों पर 129 रन की पारी खेली थी।

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 10 मई 2018 को दिल्ली कैपिटल्स के लिए 63 गेंदों पर नाबाद 128 रन बनाए थे। 

मुरली विजय

मुरली विजय इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में 3 अप्रैल 2010 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई के लिए 56 गेंदों पर 127 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। 

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान के लिए 62 गेंदों पर 124 रन की पारी खेली थी। 

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

जोस बटलर ने रचा इतिहास, सुरेश रैना के खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लूटी महफिल

Webstories.prabhasakshi.com Home