दादी-नानी के स्वाद वाला मशरूम का अचार ऐसे करें तैयार

सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें और हल्का उबालकर सुखा लें

एक कड़ाही में सरसों का तेल धुआं उठने तक गरम करें और फिर उसे थोड़ा ठंडा होने दे

अब तेल में हींग, राई, सौंफ और कलौंजी डालकर चटकाएं

इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और दरदरी पिसी हुई पीली सरसों डालें

तैयार मसाले में मशरूम के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला लिपट जाए

अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें 2-3 चम्मच सिरका मिलाएं

अचार को ठंडा होने पर कांच के जार में भरें और 2-3 दिन धूप दिखाकर इस्तेमाल करें

बचे हुए चावल से घर पर ऐसे तैयार करें Chocolate Kulfi

टिफिन की टेंशन खत्म, अब मिनटों में बनाएं रागी के चॉकलेटी पैनकेक

Partner की नजरों में घट रही है आपकी Value? ये टिप्स बढ़ाएंगे आपका Self-Worth

Webstories.prabhasakshi.com Home