हर घर में अक्सर चावल बच जाते हैं, जिन्हें लोग या तो फेंक देते हैं या फिर गर्म करके खाते हैं।
बचे हुए चावलों का इस्तेमाल करके आप घर पर ही एक शानदार और यूनिक डेजर्ट तैयार कर सकते हैं।
चावल की कुल्फी बनाने के लिए आपको बचे हुए चावल, दूध, चीनी और इलायची पाउडर की जरूरत होगी।
सबसे पहले चावल और दूध को मिक्सर में पीस लें और ध्यान रखें कि यह मिश्रण ज्यादा पतला न हो।
इस मिश्रण को गैस पर 5 मिनट तक हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं, फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिला लें।
तैयार कुल्फी बेस में कोको पाउडर और थोड़ा सा चॉकलेट सिरप डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब इस मिश्रण को कुल्फी मोल्ड में भरें और ऊपर से चॉको चिप्स व ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें और फिर ठंडी-ठंडी टेस्टी कुल्फी सर्व करें।