Harmanpreet Singh के 250 इंटरनेशनल मैच पूरे, अपने नाम की ये खास उपलब्धि

बिहार के राजगीर में खेले जा रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने करियर का 250वां मैच खेला। ये मुकाबला उन्होंने मलेशिया के खिलाफ खेला।

टीम के हेड कोच क्रेग फुल्टन से अपनी 250वीं जर्सी प्राप्त करने से बेहद उत्साहित हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि, ये मेरे लिए बेहद खास और भावुक पल है। मुझे अपने अब तक के करियर में हॉकी फैंस से भरपूर प्यार मिला है। 

हरमनप्रीत सिंह ने 2015 में डेब्यू किया था और तब से उन्होंने 2015 मेंस हॉकी जूनियर एशिया कप में भारतीय जूनियर पुरुष टीम के साथ गोल्ड मेडल और 2016 में मेंस हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता। 

लंदन में 2016 मेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के ढाका में 2017 मेंस हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम के साथ गोल्ड मेडल जीता। 

हरमनप्रीत सिंह की उपलब्धियां

हरमनप्रीत सिंह ने 2018 में नीदरलैंड के ब्रेडा में मेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के साथ सिल्वर मेडल, जकार्ता में एशियाई खेलों में ब्रांन्ज मेडल और ओमान के मस्कट में मेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीता। 

हरमनप्रीत सिंह ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में अपना पहला ओलंपिक पदक जीता। तब भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही। 

इसके अलावा भारत ने पेरिस 2024 में ब्रान्ज मेडल जीता। वह 2023 में एशियाई खेलों की गोल्ड मेडल विजेता टीम का हिस्सा भी थे। 

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

जोस बटलर ने रचा इतिहास, सुरेश रैना के खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लूटी महफिल

Webstories.prabhasakshi.com Home