14 सितंबर को भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में जन्में सूर्या ने 2021 में भारत के लिए डेब्यू किया था।
सूर्या के बर्थडे पर अनके 5 लाजवाब रिकॉर्ड पर एक नजर डालें।
सबसे तेज 100 सिक्स
सूर्यकुमार यादव के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है। उन्होंने 49 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया।
सूर्या 100 सिक्स लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। जबकि उनसे आगे वेस्टइंडीज के एविन लुईस हैं, जिन्होंने 42 पारियों में 100 सिक्स लगाने का कारनामा किया है।
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा Six
सूर्या टी20 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय हैं। उन्होंने साल 2022 में 68 छक्के जमाए थे। सूर्या ने अब तक अपने करियर में 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 147 छक्के ठीक हैं।
एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रन
सूर्या टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में एक हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले इकलौते भारतीय हैं। उन्होंने 2022 में 31 मैचो में 1164 रन बटोरे थे।
सूर्या इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं सबसे छोटे फॉर्मेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है।
इस मामले में कोहली की बराबरी
सूर्या टी20 अंतर्राष्ट्रीय में संयुक्त रूप से सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी की है।
टी20 में सबसे ज्यादा शतक
सूर्या टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रप से दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वह अभी तक चार शतक लगा चुके हैं। वहीं इंग्लैंड के फिल साल्ट ने भी चार शतक जड़े हैं।
सूर्या और फिल से आगे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। मैक्सवेल और रोहित ने पांच-पांच शतक ठोके हैं।