KL Rahul की आईपीएल में अब तक की बेहतरीन पारियां

दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल 33 साल के हो चुके हैं। 18 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। 

आईपीएल के मौजूदा सत्र में उनका बल्ला खूब दहाड़ रहा है। आईपीएल इतिहास में बतौर बल्लेबाज कैसा है केएल राहुल का प्रदर्शन? 

 वैसे बेंगलुरु तो उनका घर ही है, इसलिए उस पारी के बाद उन्होंने कहा था, ये मेरा ग्राउंड है। राहुल ने नॉट आउट रहते हुए सिर्फ 53 गेंद में 93 रन की पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के जड़े। 

केएल राहुल- नाबाद 132 रन vs आरसीबी, 2020

केएल राहुल ने 2020 में आरसीबी के ही खिलाफ नॉट आउट रहते हुए शतक जड़ा था। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने दुबई में 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 

इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए। इस मैच को पंजाब ने 97 रनों से जीता था और केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। केएल राहुल ने आईपीएल में अब तक 5 शतक जड़े हैं। 

केएल राहुल- नाबाद 103 रन vs मुंबई इंडियंस, 2022, वानखेड़े


केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2022 में उनके होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में नॉटआउट रहते हुए शतक जड़ा था। उन्होंने सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए 62 गेंदों में 103 रनों की नाबाद पारी खेली थी।  

इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए थे। उस मैच में लखनऊ ने 36 रन से जीत हासिल की थी। 

केएल राहुल- नाबाद 103 रन vs मुंबई इंडियंस, 2022, ब्रेबोर्न

आईपीएल 2022 में केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक और शतकीय पारी खेली थी। संयोग से तब भी उन्होंने 103 रनों की ही नाबाद पारी खेली थी। 


विरोधी टीम भी वही, व्यक्तिगत स्कोर भी वही, फर्क इतना था कि ये मैच मुंबई के ब्रेबोन स्टेडियम में खेला गया था। इस पारी में केएल राहुल ने 60 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। इस मैच को लखनऊ ने 18 रन से जीता था। 

केएल राहुल- नाबाद 100 रन vs MI, 2019

राहुल ने 2019 में भी MI के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। IPL में अब तक उनके 4 शतक है। चारों में वह नाबाद रहे हैं और इनमें से 3 तो सिर्फ MI के खिलाफ आए हैं। 2019 में उन्होंने वानखेड़े में MI के खिलाफ 64 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 

Asia Cup 2025: जसप्रीत बुमराह को एक टी20 में सबसे ज्यादा Six लगाने वाले बल्लेबाज

World Athletics Championship: फाइनल में भिडे़ंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

Webstories.prabhasakshi.com Home