आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं बल्लेबाजी से जुड़े अहम रिकॉर्ड्स की बात हो तो विराट कोहली का कोई सानी नहीं है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन की बात करें तो विराट कोहली। सबसे ज्यादा शतक के मामले में भी विराट कोहली ही आगे हैं।
इस मामले में टॉप 5 में भारतीय बल्लेबाज ही शामिल हैं। जबकि एक विदेशी बल्लेबाज लिस्ट में है।
विराट कोहली
आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रनों के मामले में टॉप पर आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं। उन्होंने 127 पारियों में 50.24 की औसत और 139.59 के स्ट्राइक रेट से 4.873 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा
आईपीएल इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने जीते हुए मैचों में 140 पारियों में 4378 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 38.40 का और स्ट्राइक रेट 138.11 का है।
शिखर धवन
लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जो आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में जीते हुए मैचों की 112 पारियों में 3973 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.66 और स्ट्राइक रेट 132.43 का रहा है।
डेविड वॉर्नर
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जो एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2026 में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में जीते हुए मैचों की 79 पारियों में 60.82 के जबरदस्त औसत और 153.31 के स्ट्राइक रेट के साथ 3710 रन बनाए हैं।
सुरेश रैना
वहीं इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सुरेश रेना हैं। हालांकि, अब वह आईपीएल नहीं खेलते हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में जीते गए मैचों की 118 पारियों में 3559 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.27 का स्ट्राइक रेट 139.35 का है।