IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी, हेनरिक क्लासेन भी शामिल
हेनरिक क्लासेन की आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले टॉप-5 प्लेयर के क्लब में एंट्री हो गई है।
साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज क्लासेन ने हमवतन डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।
हेनरिक क्लासेन
SRH का हिस्सा हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2025 में केकेआर के खिलाफ 39 गेंदों में नाबाद 105 रनों की पारी खेली। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 7 चौके और 9 छक्के मारे। उन्होंने 37 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट कर ली थी।
वह आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ने यूसुफ पठान की बराबरी की जिन्होंने IPL 2010 में मुंबई इंडियंस के सामने 37 गेंदों में सैकड़ा बनाया था। यूसुफ तब राजस्थान रॉयल्स में थे।
डेविड मिलर
क्लासेन ने हमवतन डेविड मिलर का नुकसान किया है। मिलर सूची में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। मिलर ने आईपीएल 2013 में आरसीबी के सामने 38 गेंदों में शतक मारा था। मिलर तब किंग्स इलेवन पंजाब में थे। वह अब लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए खेलते हैं।
ट्रेविस हेड
ट्रेविस हेड और पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। दोनों 39-39 गेंदों में सेंचुरी जड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हेड ने 2024 में आरसीबी के खिलाफ जबकि प्रियांश ने 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जमाया था।
क्रिस गेल
आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। इस खिलाड़ी ने 2013 में आईपीएल में 30 गेंदों में शतक बनाया था। उन्होंने ये कमाल आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ किया।
वैभव सूर्यवंशी
लिस्ट में दूसरे स्थान पर 14 साल के वैभव सूर्यवंशी काबिज हैं। राजस्थान रॉयल्स के ओपनर सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के सामने 35 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं।