घर पर बनारस की मशहूर टमाटर चाट का आनंद लें

बनारस में दशाश्वमेध घाट के पास या गोदौलिया चौराहे की फेमस टमाटर चाट काफी ज्यादा मशहूर है

इस चाट में टमाटर, मसाले, देसी घी और खुशबूदार चटनी का ऐसा मेल होता है, जोकि स्वाद में लाजवाब है

इस चाट की यह खासियत है कि इसको स्ट्रीट स्टाइल में कड़ाही में ही तैयार किया जाता है

सामग्री- पके टमाटर 4, उबले आलू 2, देसी घी, हरी मिर्च 1, अदरक, हरी धनिया की चटनी...

...अदरक, हरी धनिया की चटनी, इमली की मीठी चटनी, भुना जीरा पाउडर 1, लाल मिर्च पाउडर...

...चाट मसाला, काला नमक, नमक, नमकीन, हरा धनिया और नींबू का रस

सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। इसके बाद गैस पर एक कड़ाही गर्म करने के लिए रख दें

फिर इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें और फिर कटे हुए टमाटर डालकर तब तक भूनते रहें, जब तक यह नरम न हो जाए

अब उबले हुए आलू को हाथों से मैश करके टमाटर में मिलाएं

इसके बाद उसमें भुना जीरा, चाट मसाला, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा सफेद नमक डालें

इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और 3-4 मिनट तक भूनें, जिससे कि सभी फ्लेवर मिल जाएं

फिर इसमें इमली की मीठी चटनी और हरा धनिया चटनी मिलाएं, गैस बंद करके नींबू का रस मिलाएं

ऊपर से हरे धनिए से गॉर्निश करें और एक सर्विंग बाउल में गरमागरम टमाटर चाट को निकालें

अब चाट के ऊपर नमकीन या फिर भुजिया, एक चुटकी चाट मसाला, हरी मिर्च डालकर सर्व करें

घर पर बनाएं कोरियन किमची, जानें कैसे?

7 आसान स्टेप्स में बनाएं Middle East की ये मशहूर ड्रिंक Carob Juice

बाजार जैसा Red Velvet Cake अब घर पर बनाएं

Webstories.prabhasakshi.com Home