Mexico के फुटबॉल ग्राउंड में अंधाधुंध फायरिंग, 11 की जान गई

मेक्सिको के ग्वानाजुआतो राज्य के सलामांका शहर में एक फुटबॉल मैदान पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई

इस सामूहिक गोलीबारी में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य लोग घायल हैं

हमलावरों ने उस समय गोलियां चलाईं जब फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद लोग मैदान पर जमा थे

मृतकों में 10 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई

मेयर सीज़र प्रिएटो के अनुसार, घायलों में एक महिला और एक नाबालिग बच्चा भी शामिल हैं

मेयर ने इस हमले को आपराधिक गिरोहों की साजिश बताया और राष्ट्रपति से तत्काल मदद की गुहार लगाई

फिलहाल राज्य के अभियोजक कार्यालय और संघीय अधिकारी मिलकर मामले की जांच और सुरक्षा बढ़ाने में जुटे हैं

Japan के हथियार निर्यात नियमों में ढील का India ने किया स्वागत

Iran की सुरक्षा पाने के लिए तेल टैंकरों को लगाना होगा पाकिस्तान का झंडा?

रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov का ऐलान, 2026 में Russia आएंगे PM Modi

Webstories.prabhasakshi.com Home