घर पर आसानी से बनाएं अरब की मशहूर मिठाई 'कुनाफा'

कुनाफा अरब देशों की एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट मिठाई है जिसे अब आप घर पर भी बना सकते हैं

इसे बनाने के लिए सबसे पहले बारीक सेवइयों (फेनी) को क्रश करके उसमें घी मिलाकर कुरकुरा तैयार कर लें

फिलिंग के लिए दूध, फ्रेश क्रीम और मोजेरेला चीज को धीमी आंच पर पकाकर एक गाढ़ा मिश्रण तैयार करें

खुशबू के लिए इस क्रीमी मिश्रण में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है

एक पैन में घी लगाकर सेवइयों की परत बिछाएं, फिर बीच में तैयार क्रीम डालें और ऊपर से सेवइयों से ढक दें

इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह पकाएं

अंत में इसे पिस्ता, शहद, चाशनी या अपनी पसंद के सिरप से सजाकर गरमा-गरम परोसें

बचे हुए चावल से घर पर ऐसे तैयार करें Chocolate Kulfi

टिफिन की टेंशन खत्म, अब मिनटों में बनाएं रागी के चॉकलेटी पैनकेक

Partner की नजरों में घट रही है आपकी Value? ये टिप्स बढ़ाएंगे आपका Self-Worth

Webstories.prabhasakshi.com Home