क्रिसमस पर मेहमानों को Gingerbread Cookies से करें खुश

क्रिसमस मेन्यू में स्वाद से भरपूर जिंजरब्रेड कुकीज को शामिल करें, इसकी रेसिपी आगे दी गई है

सामग्री: मैदा, पिसी हुई चीनी, मक्खन, गुड़/शहद, अंडा, बेकिंग सोडा...

...पिसी हुई अदरक (या सोंठ), दालचीनी पाउडर, लौंग पाउडर, जायफल पाउडर

सबसे पहले, एक बड़े कटोरे में मक्खन और पिसी हुई चीनी को अच्छी तरह फेंट लें जब तक कि वह नरम और हल्का न हो जाए

अब इसमें गुड़ या शहद और अंडा डालकर अच्छी तरह मिला लें

दूसरे कटोरे में मैदा, बेकिंग सोडा, और सभी मसाले (अदरकठ, दालचीनी, लौंग और जायफल) को छानकर एक साथ मिला लें

धीरे-धीरे इस सूखे मिश्रण को गीले मिश्रण में मिलाएं और एक नरम आटा गूंथ लें

इस आटे को प्लास्टिक रैप में लपेटकर कम से कम 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें

इसके बाद, आटे को थोड़ा मोटा बेल लें और अपनी पसंद के आकार के कटर, जैसे जिंजरब्रेड मैन या सितारे, से काट लें

इन कुकीज को बेकिंग ट्रे पर रखकर 180 डिग्री सेल्सियस पर सुनहरा भूरा होने तक बेक करें

ठंडा होने पर, आप इन्हें आइसिंग या रंगीन चीनी से सजा सकते हैं

बचे हुए चावल से घर पर ऐसे तैयार करें Chocolate Kulfi

टिफिन की टेंशन खत्म, अब मिनटों में बनाएं रागी के चॉकलेटी पैनकेक

Partner की नजरों में घट रही है आपकी Value? ये टिप्स बढ़ाएंगे आपका Self-Worth

Webstories.prabhasakshi.com Home