CM Yogi का सपा पर तीखा हमला, 2017 से पहले सरकार सिर्फ अपने परिवार का सोचती थी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले की सरकारें केवल अपने परिवार और रिश्तेदारों के फायदे के लिए काम करती थीं

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के 90 हजार शहरी गरीब परिवारों को घर के लिए पहली किस्त जारी की

योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के पास गरीबों को घर देने की इच्छा शक्ति नहीं थी और वे स्वार्थ में डूबे थे

मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश की पूरी 25 करोड़ जनता को ही अपना परिवार माना गया है

उन्होंने बताया कि अब तक देश में 62 लाख परिवारों को इस योजना के जरिए पक्के मकान दिए जा चुके हैं

माफियाओं के कब्जे से छुड़ाई गई जमीनों का उपयोग अब गरीबों, डॉक्टरों, शिक्षकों और पत्रकारों के घर बनाने के लिए किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी अवैध कब्जा शेष है, उसे खाली कराकर वहां आवासीय योजनाएं शुरू की जाएं

Raghav Chadha का छलका दर्द, मुझे खामोश कर सकते हैं, हरा नहीं सकते

आज से बदल गए ये 8 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Supreme Court के ऐतिहासिक फैसले से महिला अधिकारियों को बड़ी राहत

Webstories.prabhasakshi.com Home