लड़की बहन योजना पर बोले CM Shinde, महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश महाशक्ति बनेगा

महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना की शुरूआत की है। हालांकि, इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली सरकार इस योजना के जरिए महिला वोटर्स को अपने पक्ष में करने की कोशिश में हैं।

इन सब के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज महिला सशक्तिकरण रैली में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश महाशक्ति बनेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बनाई गई एक स्थायी योजना है।

शिंदे ने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना भी कई घोषणाओं के साथ शुरू की गई कि राज्य की 2 लाख महिलाओं के लिए लाभ की मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए तैयार की गई विभिन्न योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी वाले ब्रोशर का भी विमोचन किया।

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने महायुति सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

अगर छेड़ोगे तो अपने अस्तित्व के लिए जूझोगे, Yogi का पाक को संदेश

समाजवादी पार्टी के चीफ नेशनल कॉर्डिनेटर बनें आकाश आनंद

Webstories.prabhasakshi.com Home