लड़की बहन योजना पर बोले CM Shinde, महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश महाशक्ति बनेगा

महाराष्ट्र सरकार ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना की शुरूआत की है। हालांकि, इसको लेकर राजनीति भी खूब हो रही है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की नेतृत्व वाली सरकार इस योजना के जरिए महिला वोटर्स को अपने पक्ष में करने की कोशिश में हैं।

इन सब के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज महिला सशक्तिकरण रैली में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश महाशक्ति बनेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बनाई गई एक स्थायी योजना है।

शिंदे ने दावा किया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री-माझी लड़की बहिन योजना भी कई घोषणाओं के साथ शुरू की गई कि राज्य की 2 लाख महिलाओं के लिए लाभ की मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए तैयार की गई विभिन्न योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी वाले ब्रोशर का भी विमोचन किया।

बंगाल में Loudspeaker और धार्मिक आयोजनों पर New Rules लागू

विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में Mamata Banerjee

Raghav Chadha का छलका दर्द, मुझे खामोश कर सकते हैं, हरा नहीं सकते

Webstories.prabhasakshi.com Home