चुनाव नतीजों से पहले प्रधानमंत्री Modi से मिले बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा है।

माना जा रहा है कि बिहार में जद (यू) की लोकप्रियता में हाल के वर्षों में कुछ गिरावट आई है। इसके बावजूद कुमार के नेतृत्व वाली यह पार्टी एक प्रमुख राजनीतिक ताकत है।

लोकसभा चुनाव में इस बार बिहार में राजग ने एक साथ चुनाव लड़ा है। इस गठबंधन में भाजपा और जद(यू) के अलावा चिराग पासवान....

.... मांझी की अगुआई वाला हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।

वहीं, विपक्षी गठबंधन की अगुआई प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल कर रहा है। इसमें कांग्रेस और वामपंथी दल शामिल हैं।

Donald Trump के टैरिफ पर PM Modi ने कसा तंज

PM Modi ने शहबाज शरीफ की मौजूदगी में SCO में उठाया पहलगाम हमले का मुद्दा

PM Modi के खिलाफ अपशब्दों पर भड़के Chirag Paswan

Webstories.prabhasakshi.com Home