दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए CM Atishi ने भाजपा की ‘गंदी राजनीति’ को ठहराया जिम्मेदार

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु और जल प्रदूषण के लिए भाजपा की ‘‘गंदी राजनीति’’ जिम्मेदार है।

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता खराब होने लगी है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर जहरीले रासायनिक झाग की मोटी परतें देखी गईं।

आतिशी ने पंजाब को क्लीन चिट देते हुए दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के लिए भाजपा शासित हरियाणा में पराली जलाए जाने, डीजल बसों और ईंट भट्ठों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश से गाजियाबाद सीमा पर कौशांबी बस डिपो तक पहुंच रहीं हजारों डीजल बस तथा राष्ट्रीय राजधानी ....

मुख्यमंत्री ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना में दिखने वाले झाग इस नदी में छोड़े गए अशोधित औद्योगिक अपशिष्ट जल के कारण हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा बादशाहपुर, मुंगेशपुर और अन्य नालों के माध्यम से प्रतिदिन 165 एमजीडी औद्योगिक अशोधित अपशिष्ट जल यमुना में छोड़ता है।

आतिशि ने दावा किया कि केंद्र सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि पंजाब में 2021 में पराली जलाए जाने की 71,300 घटनाओं के मुकाबले 2023 में ये घटनाएं कम होकर 36,600 रह गईं।

Chirag ने Tejashwi से पूछा, राहुल के लिए सब कुछ लुटाया, मिला क्या?

खराब मौसम के बाद वैष्णो देवी यात्रा बहाल, रविवार से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

'वोट चोरी' का विस्फोटक सबूत देने वाले हैं Rahul Gandhi

Webstories.prabhasakshi.com Home