आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी BJP, कई राज्यों के बनाए गए प्रभारी

लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी देश में आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है।

जिसको लेकर भाजपा ने सोमवार को महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।

भगवा पार्टी ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को महाराष्ट्र के लिए राज्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। तो वहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा को देखेंगे।

जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के लिए, जहां सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर से पहले चुनाव कराने का निर्देश दिया है, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तैनात किया है।

अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड के लिए नियुक्त किया गया है।

2024 के लोकसभा चुनावों में, भाजपा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में महत्वपूर्ण आधार खो दिया। महाराष्ट्र में कांग्रेस 17 में से 13 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

जम्मू-कश्मीर सरकार राज्य का दर्जा बहाल करना चाहती है, अनुच्छेद 370 नहीं: Engineer Rashid

पंजाब के CM भगवंत मान ने पूछा सवाल - Ukraine War रोक सकते हैं मोदी तो धुंआ क्यों नहीं?

अभया के लिए न्याय और हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे डॉक्टर

Webstories.prabhasakshi.com Home