IPL में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी
दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है। इस लीग का इन दिनों फैंस जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज कौन-कौन हैं, देखें एक झलक।
यशस्वी जायसवाल
आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।
केएल राहुल
आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए केएल राहुल ने 14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। फिलहाल वो अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।
पैट कमिंस
पैट कमिंस ने आईपीएल 2022 में केकेआर के लिए 14 गेंद में तूफानी अर्धशतक जड़ा था। फिलहाल वो SRH के कप्तान हैं।
रोमारियो शेफर्ड
आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए खेलते हुए रोमारियो शेफर्ड ने भी 14 गेंद में ये कारनाम करके दिखाया है।
यूसुफ पठान
यूसुफ पठान ने 2014 में केकेआर की ओर से खेलते हुए 15 गेंद में अर्धशतक लगाया था।
सुनील नरेन
आईपीएल 2017 में सुनील नरेन ने केकेआर के लिए 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
निकोलस पूरन
निकोलनस पूरन ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 15 गेंद में अर्धशतक लगाया था।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क
जेक फ्रेजर ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 15 गेंद में ये कारनामा किया था।