जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के बाद प्रदेश की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है
उन्होंने सवाल किया कि अगर इतने बड़े नेता पर हमला हो सकता है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है
चौधरी ने कहा कि हमें फालतू की बयानबाजी के बजाय इस हमले के असली कारणों को समझना चाहिए
फारूक अब्दुल्ला पर यह जानलेवा हमला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी के दौरान करने की कोशिश की गई
आरोपी की पहचान कमल सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है
जब हमलावर ने भरी हुई पिस्तौल से गोली चलाने की कोशिश की, तब एनएसजी जवानों ने उसे तुरंत पकड़ लिया
पुलिस ने हमलावर के पास से हथियार बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है