बदलते मौसम और कीड़ों के हमले के कारण बैंगन के पौधे अक्सर मुरझाने और फल देना बंद कर देते हैं
कीड़ों की पहचान फलों में छेद और टहनियों के पास अंडों से की जा सकती है, जिससे पौधे की ग्रोथ रुक जाती है
इनसे बचने के लिए आप घर पर ही लहसुन और नींबू के रस से एक असरदार ऑर्गेनिक स्प्रे तैयार कर सकते हैं
इसे बनाने के लिए लहसुन के पेस्ट को पानी में मिलाकर 6 घंटे रखें और फिर उसमें नींबू निचोड़कर छान लें
इस मिश्रण को 2 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें और कीटनाशक का इस्तेमाल करें
इस्तेमाल से पहले पौधे के खराब पत्तों, टहनियों और कीड़े लगे फलों को काटकर अलग कर देना चाहिए
इस स्प्रे का छिड़काव सुबह या शाम के समय करें और ध्यान रखें कि इसे तेज धूप में न डालें
अगर आप 10 दिनों तक सही तरीके से इसका इस्तेमाल करेंगे, तो कीड़े पूरी तरह खत्म हो जाएंगे और पौधा स्वस्थ हो जाएगा