घर पर बाजार जैसे गुब्बारे की तरह फूले और नरम भटूरे बनाना अब मुश्किल नहीं है, बस आपको सही सामग्री और तकनीक की जरूरत है
मैदे में थोड़ी बारीक सूजी मिलाने से भटूरे कुरकुरे बनते हैं और काफी देर तक फूले रहते हैं
आटे में उबला और मैश किया हुआ आलू मिलाने से भटूरों में नमी बनी रहती है और वे अंदर से सॉफ्ट रहते हैं
खमीर की प्रक्रिया को तेज करने के लिए आटे को चीनी मिले गुनगुने पानी से गूंथें
भटूरे का आटा न तो ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत पतला, इसे थोड़ा लचीला और नरम रखें
आटे को 5-7 मिनट तक हथेलियों से अच्छे से मसलें और पटकें ताकि उसमें लचीलापन आए
गूंथने के बाद आटे पर थोड़ा तेल लगाएं और उसे गीले कपड़े से ढककर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें
भटूरे तलते समय तेल धुआं निकलने तक गर्म होना चाहिए, तभी वे तेल में डालते ही तुरंत फूलेंगे