Cannes Film Festival 2026 के रेड कार्पेट पर परी जैसी दिखीं Alia Bhatt

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई।

12 मई को हुए इस उद्घाटन समारोह में उन्होंने मशहूर ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व किया।

इस खास मौके पर आलिया ने बेहद खूबसूरत 'पीच' रंग का गाउन पहना था, जिसे तमारा राल्फ ने डिजाइन किया था।

उनके इस लुक को मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था, जिसमें आलिया किसी परी जैसी लग रही थीं।

आलिया का यह गाउन बिना स्ट्रैप वाला था, जो उनके लुक को आधुनिक और सुंदर बना रहा था।

इस ड्रेस के साथ उन्होंने हाथों पर एक पारदर्शी दुपट्टे जैसा केप लिया हुआ था, जो पीछे की तरफ लहरा रहा था।

रेड कार्पेट पर आलिया के इस अंदाज, सादगी और खूबसूरती ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

एक्ट्रेस Karishma Tanna ने दी Good News

Blake Lively के यौन उत्पीड़न के आरोप खारिज, Justin Baldoni को मिली राहत

खुद को Lucky मानते हैं Sunil Grover, बोले- Fans का प्यार ही मेरे लिए Award है

Webstories.prabhasakshi.com Home