BJP पर Akhilesh Yadav ने कसा तंज, कहा- शिक्षा और युवाओं को आपसी लड़ाई से दूर रखे भाजपा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए सत्तारूढ़ भाजपा से कहा कि वह शिक्षा और युवाओं को आपसी लड़ाई और नकारात्मक राजनीति से दूर रखे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर लिखा, ‘‘दर्द देने वाले, दवा देने का दावा न करें!’’

इसी पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘69,000 शिक्षक भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश के एक ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ (केशव प्रसाद मौर्य) का बयान भी साज़िशाना है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जब युवाओं ने उन्हीं के खिलाफ लड़कर लंबे संघर्ष के बाद इंसाफ पाया, तो अपने को हमदर्द साबित करने के लिए आगे आकर खड़े हो गए।

यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल ये ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ नहीं हैं।

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘वे इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से जिनके ऊपर उंगली उठा रहे हैं, वे ‘माननीय’ भी अंदरूनी राजनीति के इस....

.... नकारात्मक राजनीति से दूर ही रखे क्योंकि भाजपा की ऐसी ही सत्ता लोलुप सियासत के कारण उत्तर प्रदेश कई साल पीछे चला गया है।’’

बंगाल में Loudspeaker और धार्मिक आयोजनों पर New Rules लागू

विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में Mamata Banerjee

Raghav Chadha का छलका दर्द, मुझे खामोश कर सकते हैं, हरा नहीं सकते

Webstories.prabhasakshi.com Home