Akhilesh का सरकार पर बड़ा आरोप - मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बेईमानी पर उतारू है भाजपा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बेईमानी पर उतारू है।

यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा मिल्कीपुर में हर तरह की साजिश कर रही है तथा प्रशासन द्वारा कोटेदारों और प्रधानों पर दबाव बनाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि मिल्कीपुर में जनता समाजवादी पार्टी के साथ है। जनता सपा को जिताने को तैयार है।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सबसे बड़ी बेईमान और झूठी पार्टी है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान दोनों का तिरस्कार कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी मुकदमे लगवाकर उन्हें परेशान कर रही है।

यूपी के पूर्व सीएम ने बताया कि सरकार के दबाव में प्रशासन समाजवादी पार्टी को हराना चाहता है। भाजपा सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है।

सेनेटरी पैड पर Rahul Gandhi की तस्वीर, बिहार में मचा बवाल

Amarnath Yatra 2025: हिमालय में स्थित इस पवित्र गुफा का नाम अमरनाथ क्यों पड़ा?

Himachal Pradesh के मंडी में बारिश ने मचाई तबाही, बादल फटने से दहशत

Webstories.prabhasakshi.com Home