आधार और यूपीआई के बाद अब सरकार ला रही Digital ID, लोकेशन ट्रैकिंग होगी आसान

आधार और यूपीआई के बाद अब सरकार डिजिटल आईडी लाने की योजना बना रही है

सरकार चाहती है कि हर व्यक्ति के पास डिजिटल आईडी हो, इससे किसी के घर या उसकी लोकेशन का पता बेहतर सटीकता और जल्दी से लगाया जा सकेगा

खास तौर पर सरकारी सेवाओं के मामले में सरकार को यह जरूरी लगने लगा है

इसके लिए सरकार अब लोगों के पते को भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर मैट्रिक्स के अंदर लाना चाहती है

अभी तक देश में ऐसा कोई सिस्टम नहीं है जिसके जरिए इस तरह से किसी का पता लगाया जा सके

इस सिस्टम को डाक विभाग तैयार कर रहा है और इसकी निगरानी सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा

जल्द ही इसका मसौदा आम जनता के सुझावों के लिए साझा किया जाएगा और अंतिम संस्करण इस साल के अंत तक आने की उम्मीद है

साथ ही संसद के शीतकालीन सत्र में इस संबंध में कानून भी पारित किया जा सकता है

ताकि डिजिटल एड्रेस सिस्टम की देखरेख के लिए एक नया प्राधिकरण स्थापित हो सके

Free WiFi का इस्तेमाल पड़ेगा भारी, Evil Twin अटैक से हैकर्स चुरा सकते हैं आपका डाटा

CNAP की एंट्री से ट्रूकॉलर की छुट्टी होने वाली है?

क्या आपका फोन कैमरा केवल सेल्फी के लिए है? जानिए इसे 'स्मार्ट टूल' बनाने के तरीके

Webstories.prabhasakshi.com Home