भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला भले ही टी20 वर्ल्ड कप में ना चला हो लेकिन रिकॉर्ड्स के मामले में वह अभी भी पीछे नहीं हैं।
अभिषेक ने पिछले एक डेढ़ साल में ऐसी क्रिकेट खेली कि अब आउट ऑफ फॉर्म चलने के बावजूद वह दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने हुए हैं
अगर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 छक्के लगाने की बात करें तो अभिषेक इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा था।
डेवाल्ड ब्रेविस ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 छक्के लगाकर 50 छक्कों का आंकड़ा पार किया था। गेंदों के लिहाज से सबसे जल्दी 50 टी20 छक्के लगाने के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं।
T20 में सबसे तेज 50 sixes पूरे करने वाले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा- 331 गेंद
एविन लुईस- 366 गेंद
डेवाल्ड ब्रेविस- 388 गेंद
आंद्रे रसेल- 409 गेंद
हजरतुल्लाह जजई- 492 गेंद
फिलहाल, अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में अपने छक्कों का सैकड़ा पूरा करने के करीब हैं। उन्होंने अभी तक अपने करियर में कुल 93 छक्के लगाए हैं।