जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया
यह दुर्घटना भद्रवाह चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुई
सेना का एक बुलेट प्रूफ वाहन पहाड़ी रास्ते पर अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा
इस दर्दनाक हादसे में सेना के 10 बहादुर जवानों की जान चली गई है जबकि 9 अन्य जवान घायल हुए हैं
बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 17 जवान सवार थे और वे अपनी ड्यूटी के तहत एक ऊंची पोस्ट की ओर जा रहे थे
हादसे की जानकारी मिलते ही सेना और पुलिस ने फौरन संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
मलबे से जवानों को बाहर निकाला गया जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तुरंत उधमपुर सैन्य अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया है