Asia Cup में इन कप्तानों ने बनाया भारत को चैंपियन

हाल ही में भारत ने 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। 

इस दौरान भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ये खिताब जीता है। 

टीम इंडिया को अब तक 6 कप्तानों ने एशिया कप का चैंपियन बनाया है। इनमें से तीन कप्तानों ने डबल धमाका किया है। 

सुनील गावस्कर 

सबसे पहले एशिया कप का विजेता भारत बना था। उस दौरान टीम के कप्तान सुनील गावस्कर थे। 

दिलीप वेंगसरकर

इसके बाद दिलीप वेंगसरकर ने भारत को 1988 में दूसरी बार भारत को खिताब दिलाया था। 

मोहम्मद अजहरुद्दीन

वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1990-91 में भारत को अपनी कप्तानी में एशिया कप का खिताब दिलाया था। इसके साथ ही 1995 में भी अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने एक बार फिर से एशिया कप का खिताब जीता। 

एमएस धोनी

इसके बाद 2010 में भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपना एशिया कप जीता। वहीं दोबारा 2016 में भी एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने एशिया कप का खिताब जीता। 

रोहित शर्मा 

2018 में भारत को विजेता रोहित शर्मा ने बनाया। उस दौरान उन्हीं के कंधों पर भारत की कप्तानी थी। इसके अलावा 2023 में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत एक बार फिर एशिया कप का चैंपियन बना। 

सूर्यकुमार यादव

अब 2025 में भारत विजेता बना और सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान थे। 

IPL में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान

IPL 2026 में अब तक इन कप्तानों पर लग चुका है भारी जुर्माना

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से इन खिलाड़ियों पर मंडरा रहा खतरा

Webstories.prabhasakshi.com Home