IPL में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट

22 मार्च से आईपीएल 2025 का आगाज होने जा रहा है। ये इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन है। 

वहीं जानें आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम क्या हैं।

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के सिक्सर किंग हैं। जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 357 छक्के जड़ने का काम किया है। उन्होंने कुल 142 आईपीएल मैच खेले हैं। केकेआर, पंजाब किंग्स, आरसीबी के लिए वह खेल चुके हैं। 

रोहित शर्मा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। जिन्होंने आईपीएल मेें 257 मैचों में 280 छक्के लगाए हैं। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। 

विराट कोहली

विराट कोहली ने 252 आईपीएल मैचों में 272 छक्के लगाए हैं। कोहली 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। 

एमएस धोनी

एमएस धोनी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जिन्होंने 264 मैचों में 252 छक्के जड़े हैं। धोनी लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। वह सीएसके पर बैन लगने के कारण सिर्फ दो सीजन राइजिंग पुणे सुपरजायंट में रहे थे। 


एबी डिविलियर्स

वहीं इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। जिन्होंने 251 छक्के 184 मैचों में लगाए हैं। वह आरसीबी के अलावा दिल्ली फ्रेंजाइजी का हिस्सा रहे। 

World Athletics Championship: फाइनल में भिडे़ंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ जीत में ये खिलाड़ी बने सिकंदरpic-@BCCI

Webstories.prabhasakshi.com Home