भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं यहां हमारी रिपोर्ट में देखें-
पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। जिन्होंने 3000 रन बनाने के लिए 69 पारी खेली।
वहीं दूसरे नंबर पर भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। जिन्होंने वर्तमान में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही दो टेस्ट मैचों में ये कमाल किया है।
दरअसल, जायसवाल ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए 3000 रन पूरे किए हैं। ये कमाल उन्होंने महज 71 पारियों में किया है।
सौरव गांगुली
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जिन्होंने 74 पारियों में 3000 रन का आंकड़ा छुआ था।
शुभमन गिल
वहीं भारत के वर्तमान टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। जिन्होंने 3000 रन 77 पारियों में पूरे किए हैं।
राहुल द्रविड़
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। जिन्होंने 3000 रन 78 पारियों में अपने नाम किए हैं।
पॉली उम्रीगर
पूर्व खिलाड़ी पॉली उम्रीगर लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। जिन्होंने 79 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे।
विराट कोहली
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। जिन्होंने 3000 रन पूरे करने के लिए 80 पारियां खेली। फिलहाल, वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं।